
बाघमारा : संयुक्त मोर्चा के सदस्यों की एक बैठक माटीगढ़ा स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार के दिन संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बाघमारा के पूर्व विधायक सह मंत्री जलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि बाघमारा के विधायक क्षेत्र के भोले-भाले युवकों को गुमराह कर आतंक का माहौल पैदा कर रहे हैं, श्री महतो ने कहा कि आने वाले समय में इसका जवाब यहां की जनता देगी, महतो ने कहा कि बाघमारा में किसी भी कीमत पर आतंक का माहौल कायम होने नहीं दिया जायेगा, बैठक में संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने स्थानीय बेरोजगारों के नियोजन की मांगों की वकालत की, बैठक में संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों एंव मजदूरों को उनका हक दिलाने के लिए संयुक्त मोर्चा आगे भी रणनीति बना रही है, मोर्चा के सदस्य इसके लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है, इस बैठक में संयुक्त मोर्चा के जे के झा, वासुकीनाथ लाला, गोपाल मिश्रा, लगनदेव यादव, सुरेन्द्र यादव, देवी शर्मा, जगदीश सिंह, बलदेव वर्मा, उमा सिंह, मंटू दूबे, विरेन्द्र पांडे, सुनील रजक, संजय प्रमाणिक, पूरन महतो, देवानंद राजभर, कार्तिक महतो, अरविंद दूबे, अशोक बाउरी, शकर प्रसाद, बबलू मोहली, सुनील पांडे, अजमूल अंसारी एंव अन्य लोग उपस्थित थे।