
रांची/देवघर/धनबाद : देशभर में आज बड़ी धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जा रही हैं, पूरे देश में लोग सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की जा रही है, वही कई भक्त पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में अपनी बारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एवं गुजरात से आसाम तक आज पर मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है|
वही झारखण्ड के रांची के पहाड़ी मंदिर, देवघर के बाबाधाम बैजनाथ मंदिर, धनबाद के भूतनाथ मंदिर समेत जिले के शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से महिला पुरुष, युवक युवतियां, बच्चे बुजुर्ग भक्तों की भीड़ देखी गई, सभी भक्तों ने भोले बाबा माँ पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना एवं आरती की, कई स्थानों में भोले बाबा का बरात निकली गई, जो भक्तो के लिए आकर्षण का केंद बना रहा, शिवालयों में भक्तों द्वारा लगाये जा रहें जय भोले बाबा के नारों से एवं बजाये जा रहें भक्ति गीतों के गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया|
शिवालयों में भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करती महिलाएं
महुदा धनबाद में भक्तों द्वारा शिवे बारात निकलते हुए

