विधा मंदिर बाघमारा में कक्षा द्वादश के भैया-बहनों का दीक्षा समारोह संपन्न

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती  विधा मंदिर बाघमारा में कक्षा द्वादश  के भैया-बहनों का दीक्षा समारोह गुरूवार के दिन आयोजित किया गया, कार्यक्रम का उदघाटन विधा भारती के उतर-पूर्व के संगठन मंत्री दिवाकर घोष ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा को समाजोपयोगी बनाना ही वयक्ति के जीवन की असली दीक्षा है, उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा स्वस्थ, निडर, आत्मविश्वास एंव प्रसन्नचित रहने वाले वयक्ति  सफल होते हैं, बल्कि अपने लक्ष्य को भी पाते हैं, इस अवसर पर कक्षा द्वादष के भैया-बहनों ने विधालय में बिताये गये दिनों को याद कर स्मरण सुनाया, इन भैया-बहनों ने सभी आचार्यो का आशीर्वाद लेकर आगे अच्छे अंक लाने का विश्वास दिलाया, विधालय के आचार्य सुजीत राय, अनिल कुमार सिंह एंव जयशंकर प्रसाद ने अपने उदबोधन से भैया-बहनों का मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम में प्राचार्य राजाराम शर्मा ने कहा कि जो शिर्फ़ सपने देखते हैं, वे आगे चलकर रोते हैं, जबकि जो सजग रहते हैं, वे अपने सपने साकार करते हैं, समिति के सचिव राजेन्द्र प्रसाद ने भैया-बहनों को अपने बहुमूल्य समय का उपयोग कर आगामी परिक्षाओं में अच्छे अंक लाने की सीख दी, समिति के विजय शर्मा एंव उपप्राचार्य समरेन्द्र साहू ने भी उदबोधन दिया, संचालन कक्षा एकादश के भैया स्पर्श आनंद एंव अंत में धन्यवाद ज्ञापन मधुकर जी ने किया, इस अवसर पर समिति के अशोक मिश्रा, योगेन्द्र सिंह, पवन भारतीय, आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम को सफल बनाने में विधालय के आचार्य नीरज पंडित, विभा श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, नरेश रजक, कुंवर संतोष का योगदान सराहनीय रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news