ग्राम विकास समिति के गठन की घोषणा के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन

0
fastlive news

बाघमारा : ग्राम विकास समिति के गठन की घोषणा के विरोध में बाघमारा मुखिया संघ ने महुदा स्थित शिव मंदिर के समीप मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया, इस मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष चक्रधारी महतो ने कहा कि सरकार की अदुरदर्शिता एंव दोषपूर्ण नीति के कारण पंचायतों को पूर्ण अधिकार नहीं मिल पा रहा है, जिस कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, उन्होंने कहा कि जबतक सरकार ग्राम विकास समिति के गठन की घोषणा को वापस नहीं लेती है, संघ इसके विरोध में आगे भी आंदोलन करेगा, इस मौके पर नम्रता सिंह, गजाधर महतो, बिन्देश्वर महतो, परमेश्वर रवानी, सुरेश महतो, रविन्द्रनाथ डे, ब्रहमदेव यादव, अवधेश कुमार, छोटेलाल महतो, गिरिजा देवी, राधा देवी, प्रीति देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, पार्वती देवी, सरोज देवी आदि उपस्थित थे। इधर बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने मुखिया दिलीप विश्वकर्मा की नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सचिव का पुतला दहन किया गया|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news