
लोयाबाद : सिजुआ जोगता तडतला स्थित स्व. मरियम खातून के घर के समीप रविवार सुबह 12:30 बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं OBC विभाग का मिलन समारोह आयोजन किया गया, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री मन्नान मलिक, पूर्व बाघमारा विधायक ओपी लाल, कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष शमशेर आलम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजू नोनिया, धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग उपाध्यक्ष ध्रुव महतो, धनबाद जिला महासचिव इकराम कुरैशी, बाघमारा प्रखंड O B C अध्यक्ष निवास चौहान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के संयोजक इश्तियाक अहमद (मिस्टर खान), मनोज यादव, शकील अहमद, मदन महतो, रसीद रज्जा अंसारी, शंकर प्रजापति सहित कई नेतागण शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी ने किया और संचालन ध्रुव महतो ने किया, समारोह में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई, वही पूर्व विधायक ओपी लाल बाघमारा विधायक पर जमकर बरसे उन्होंने कहा वर्तमान विधायक बाघमारा क्षेत्र को तबाह कर दिया है, युवाओं को गुमराह कर उनका भविष्य बिगड़ रहे है, लेकिन अब बहुत हो गया जनता समझने लगी है, आने वाले समय में जनता ही इन्हें सबक सिखाएगीं, मौके पर महताब कुरेशी, छोटेलाल भुइया, अशोक भुइयां, मुन्ना अंसारी, चांद खान, योगेंद्र सिंह, योगी बाबू, अंसारी महताब, आलम कुरेशी, शौकत खान आदि उपस्थित थे|