साहसी छात्राओं ने असमाजिक तत्वों को खदेड़ा

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित झारखंड आवासीय विधालय के परिसर में रविवार की रात्रि करीब दस बजे कुछ असमाजिक तत्वों को घुसा देखकर यहां रह रही छात्राओं ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें खदेड़ दिया, आवासीय परिसर में रहने वाली छात्राओं ने बताया कि वहां रात्रि में चार युवकों को घुसा हुआ देखकर वे घबरा गई, इसी बीच उनलोगो ने आवासीय परिसर में रखे लाठी-डंडे आदि लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगी, छात्राओं के इस विरोध के कारण वहां परिसर में घुसे असमाजिक तत्व भाग खड़े हुए, घटना की जानकारी छात्राओं के द्वारा तत्काल वार्डन को दी गई, जिसके बाद बीआरसी भवन के एक कर्मी ने बाघमारा पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर छात्राओं से मामले की जानकारी ली, इस घटना से झारखंड आवासीय विधालय परिसर में रहने वाली छात्राएं काफी भयभीत है, हालांकि छात्राओं के साहस की सभी प्रशंसा कर रहे हैं, इस मामले को लेकर वार्डन के द्वारा बाघमारा थाना को लिखित सूचना देकर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम की मांग की गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news