
बाघमारा : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा बाघमारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया, धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू एंव संचालन रंजीत महतो ने की, इस मौके पर धरना को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो भय, भूख और भ्रष्टाचार मिटाने का वादा किया था, वह झूठा निकला, राज्य में मजदूर, किसान नौजवान सभी परेशान और त्रस्त है, राज्य में बेरोजगारी से परेशान लोग दुसरे राज्य में रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं, राज्य में रोज हत्याएं हो रही है, धनबाद में तीन एस पी हैं, बावजूद इसके यहां अपराध कम नहीं हो रहा है, बाघमारा प्रखंड के आउटसोर्सिंग कंपनियों में माफिया तत्वों का वर्चस्व है, प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सभी परेशान है, ऑनलाईन के नाम पर लोगो को शिर्फ दौड़ाया जा रहा है, भाजपा सरकार शिर्फ सपने दिखाने का काम कर रही है, रघुवर सरकार सता के मद में चूर है, धरना को झामुमो के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद राजा, कार्तिक महतो, पवन महतो, कारू यादव, मनोज महतो, छत्रपति महतो, सुनील रजक, कंचन महतो, जगदीश चौधरी, रामजी टुडू, ज्योतिलाल महतो, रितेश अग्रवाल, अजमुल अंसारी, वीरेन्द्र पांडे, शिबू मांझी आदि ने संबोधित किया।