महानवमी के अवसर पर माता महागौरी की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़

0
fastlive news

लोयाबाद : लोयाबाद सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में गुरुवार को महानवमी के अवसर पर माता महागौरी की पूजा अर्चना के लिए लोयाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालुगण मंदिर पहुचें, महानवमी पूजा को लेकर सुबह से ही भीड़ इकट्ठा होने लगीं थी, विधि विधान पूर्वक बंगली पद्धत्ति से पूजा अर्चना एवं  आनुष्ठान कर श्रद्धालुगण अपने व अपने परिवार की सुख सम्पत्ति की कामनाएं माँ दुर्गा से की.

संध्या महाआरती : में भी काफी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल हुए, श्रद्धालुओ ने माँ की जयकारे लगाते श्रदापूर्वक महाआरती की गई, माँ दुर्गा की महाआरती को देखने के लिए लोयाबाद, बाँसजोड़ा, सेंदरा, मदनाडीह, एकडा, कनकनी, लोयाबाद बीस नंबर क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालुगण आये थे, महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण किया गया.

एक गोला प्रोग्राम: महानवमी दुर्गा पूजा अवसर पर भोजपुरी एक गोला प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया, आयोजित प्रोग्राम में भोजपुरी गायक ब्यास संजय पासवान ने अपनी मधुर वाणी से माता दुर्गा की वर्णन कर स्रोतागण का मन मोह लिया|

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news