बाघमारा का रमणीय पिकनिक स्पॉट बना जहरा बाबा स्थान    

0
fastlive news

बाघमारा : जहरा बाबा मंदिर एक पिकनिक स्पॉट बन गया है, मधुबन वाशरी से कुछ ही दूर हैं जहरा बाबा मंदिर, यहां नये वर्ष के अलावा सालों भर लोग पिकनिक मनाने आते हैं, यहां पिकनिक के दौरान राजनीतिक पार्टीयों के कार्यकर्ता एक साथ सामुहिक भोज का मजा लेते हैं, इसके साथ ही राजनीतिक गतिविघियों पर भी विचार-विमर्श करते हैं, यह स्थान जहरा बाबा के नाम से विख्यात है, इनकी कहानी के बारे में क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि मधुबन वाशरी का जब निर्माण कराया जा रहा था, उस समय वहीं जंगल में जहरा बाबा का एक त्रिषुल व शिला आदि रखा हुआ था, वाशरी के निर्माण के दौरान जहरा बाबा के त्रिषुल व शिला को बाहर में लाकर स्थापित कर दिया गया, पूर्व के लोग बताते हैं कि जहरा बाबा कोई साधु बाबा थे, वे क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का निराकरण कर देते थे, जिस कारण जहरा बाबा धीरे-धीरे क्षेत्र में प्रसिद्ध हो गये, वाशरी के निकट स्थापित जहरा बाबा का छोटा सा मंदिर लोगो के बीच श्रद्धा व आस्था का केन्द्र बन गया है, यहां लोग खीर-पूड़ी चढ़ाकर अपनी मन्नते मांगते हैं, वहीं आपस में एकसाथ पिकनिक मनाने का यहां दौर चलता है, मंदिर के सामने गिरीडीह के सांसद रवीन्द्र कुमार के द्वारा एक शेड का निर्माण कराया गया है, मंदिर के बगल में एक जोरिया बहती रहती है, यहां का चारों ओर का दृष्य पेड़-पौधों के कारण बड़ा ही रमणीक लगता है.

कैसे पहुंचे यहां

बाघमारा के भीमकनाली-दुग्धा हीरक मार्ग से खानूडीह के समीप से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है, यहां गाड़ियां आसानी से आ-जा सकती है|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news