
बाघमारा : बाघमारा कोयलांचल के धनबाद एंव बोकारो को जोड़ने वाली सीमाक्षेत्र में स्थित जमुनिया डैम की प्राकृतिक छटा काफी निराली है, सूर्योदय एंव संध्याकाल में प्रकृति की हल्की-मदमस्त कर देने वाली रोशनी में इस डैम में कलकल करते बहती जल की धारा की आवाज लोगो का मनमोह लेती है, शायद यही कारण है कि इस डैम में नये वर्ष में पिकनिक मनाने के लिए लोगो की भारी भीड़ यहां जुटती है, यूं तो नये वर्ष का आगाज होने के बाद भी महिनों तक यहां पिकनिक मनाने का दौर चलता रहता है, पिकनिक मनाने के दौरान यहां एक ओर जहां सामान्यजन अपने परिवार, यार-दोस्तों के साथ जिंदगी के तनाव को कम करता है, वहीं राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता पिकनिक मनाते-मनाते अपनी पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को विचार-विमर्श करते हैं, चूंकि यह डैम धनबाद एंव बोकारो जिले के सीमा पर माटीगढ़ा कालोनी के समीप में स्थित है, इसलिए दोनों जिला के लोग यहां पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, जमुनिया डैम में प्रत्येक वर्ष पिकनिक मनाने क लिए भारी संख्या में लोग अपने परिवारजनों के साथ जुटते हैं, नववर्ष के स्वर्णिम मौके पर यहां बाघमारा, माटीगढ़ा, दुग्धा, चंद्रपुरा, घुटवे, नावाडीह, तेलो, तरंगा इत्यादि क्षेत्रों से हजारों लोग अपने परिवारजनों, बाल-बच्चों एंव मित्रों इत्यादि के साथ यहां पिकनिक मनाने के लिए यहां आते हैं, पिकनिक के दौरान दिनभर यहां खाने-पीने का दौर चलता है, तरह-तरह के पकवान बनाकर लोग एकसाथ खाते हैं, पिकनिक के दौरान एक ओर जहां युवकों की टोली संगीत की धून में नाचते-गाते मस्ती करते नजर आते हैं, वहीं बच्चें खेलकूद कर अपना मन बहलाते हैं, कैसे पहुंचे जमुनिया डैम-जमुनिया डैम बाघमारा थाना के भवन से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर माटीगढ़ा डैम कालोनी के समीप स्थित है, यहां बाघमारा एंव दुग्धा के हीरक रोड से आसानी से आ सकते हैं, वहीं चंद्रुपरा से इसकी दूरी करीब 10 किलोमीटर है, धनबाद स्टेशन से इसकी दूरी करीब 40 किलोमीटर है।