
बाघमारा : श्री श्री श्याम निशान पद यात्रा के सिजुआ पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह के निवास स्थान पर श्री सिंह के छोटे भाई विश्वविजय सिंह जी ने श्याम भक्तो का जोरदार स्वागत किया, इस मौके पर भक्तों के बीच फल, मिठाइयाँ, नास्ते आदि का वितरण किया गया, इस अवसर पर विश्वविजय सिंह ने श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया, उन्होंने श्याम बाबा से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की और भक्तों को शुभकामना दी, श्याम भक्तों ने भी भक्तों के स्वागत के लिए सिंह बंधुओं का आभार जताया और कहा पिछले तीन सालों से श्याम भक्तों का सेवा और स्वागत करने वाले भाइयों को बाबा सुख, शांति, समृद्धि देंगे, इस मौके पर श्रवण खेतान, चुन्ना यादव, प्रेम अग्रवाल, सुशील खेतान, अशोक शर्मा, आनंद खण्डेलवाल, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे ।