
बाघमारा : गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा लोकसभा में अल्पसंख्यक समुदायों के युवकों के कौशल विकास हेतु विशेष योजना शुरू करने के बारे में पूछे गये अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने अल्पसंख्यक युवाओं के कौशल विकास हेतू कई कल्याणकारी योजनाएॅ शुरू की हैं, जिसमें सीखो और कमाओ एवं नई मंजिल जैसी योजनाएं शामिल है, उन्होंने बताया कि ‘‘सीखो और कमाओ प्लेसमेंट से जुड़ी कौशल विकास योजना है जो 23 सितम्बर 2013 से शुरू की गई है, इस योजना का उद्येशय अल्पसंख्यक युवाओं की अर्हता, मौजूदा आर्थिक रूझानों और बाजार संभावनाओं पर निर्भर करते हुए विभिन्न आधुनिक/पारंपरिक कौशलों में उनके कौशल का उन्नयन करना है, इसके साथ ही नई मंजिल योजना की शुरूआत 8 अगस्त, 2015 को की गई थी, जिसका उदेश्य उन अल्पसंख्यक युवाओं को लाभान्वित करना हैं, जिनके पास स्कूल छोड़ने का औपचारिक प्रमाण-पत्र नहीं है,अर्थात जो स्कूल-ड्राॅप-आउट्स की श्रेणी में है, या मदरसों जैसे सामुदायिक शिक्षा संस्थानों में पढ़े हैं, ताकि उन्हें औपचारिक शिक्षा और कौशल प्रदान किया जा सके तथा बेहतर रोजगार प्राप्त करने के योग्य बना जा सके।