
बाघमारा : केन्द्रिय श्रमिक संगठनों के आहवाण पर 08 एंव 09 जनवरी को आहूत कोल उधोग में हड़ताल को सफल बनाने के लिए ब्लॉक दो क्षेत्र के 14 नंबर हाजिरी घर के समीप संयुक्त मोर्चा के नेताओं की एक सभा बीसीकेयू के केन्द्रिय सचिव व प्रभारी जे के झा की अध्यक्षता में सोमवार के दिन संपन्न हुई, सभा का संचालन क्षेत्रीय संयोजक एटक नेता तुलसी साव ने किया, सभा को संबोधित करते हुए जे के झा ने कहा कि वर्तमान सरकार के उधोग एंव मजदूर विरोधी नीतियों के कारण देश के उधोग-धंधे आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है, श्री झा ने कहा कि वर्तमान सरकार कोयला उधोगों का निजीकरण, कर्मशियल कोल माईनिंग एंव विनिवेश, खदान को बंद करना एंव अश्रितों का नियोजन बंद करना, इत्यादि सुविधाओं में कटौती करना चाहती है, श्री झा ने कहा कि इन सभी बिन्दुओं को लेकर भाजपा सरकार के इन नीतियों के विरोध में दो दिवसीय बंदी का आहवाण केन्द्रिय श्रमिक संगठनों ने किया है, इस बंदी को सफल बनाने के लिए संयुक्त मोर्चा मजदूरों से अपील करती है, इस मौके पर ब्लॉक दो के मधुबन वाशरी में देवी शर्मा एंव ब्लॉक दो के रीजनल वर्कशॉप में तुलसी साव की अध्यक्षता में दो दिवसीय बंदी हेतू सभा का आयोजन किया गया, सभा में मुख्य रूप से सुरेन्द्र यादव, गोपाल मिश्रा, बैजनाथ यादव, दिलीप नोनियां, देवानंद राजभर, नकुल महतो, लगनदेव यादव, गिरीश शर्मा, शकर महतो, अरशद मियां, प्रताप वर्णवाल, धनंजय महतो, मुन्ना सिंह, जगदीष साव, ओ पी सिंह, विरेन्द्र राउत, इंदल यादव एंव अन्य श्रमिक नेतागण उपस्थित थे।