
धनबाद : तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लोकबाद पंचायत के पंचायत भवन में कंबल वितरण का कार्यक्रम आज दिन बुधवार को संपन्न किया गया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ टुंडी के विधायक राज किशोर महतो ने किया, इस मौके पर पूरे पंचायत में लगभग 200 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल बांटे गए, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जिला परिषद सदस्य सीता देवी, विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो, आजसू किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव सदानंद महतो, मोहम्मद गुलाम रब्बानी, हैदर अली आदि ग्रामीण मौजूद थे |