
बाघमारा : झींझी पहाड़ी पंचायत के मुखिया अमलेश सिंह ने अपने पंचायत के कुम्हार टोला के लोगों की समस्या अंचलाधिकारी बाघमारा के पास रखा. मुखिया अमलेश सिंह ने अंचलाधिकारी को बताया कि उनके पंचायत में कुछ लोग है, जो सरकारी रोड पर गन्दा पानी बहाते हैं, जिस कारण पूरा कुम्हार टोला की जनता को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है, आए दिन दुर्घटना होती रहती है. सड़क पर गन्दा पानी जमने के कारण वहां बड़ी बड़ी बीमारी होने का भी खतरा मंडरा रहा है, मुखिया अमलेश सिंह ने अंचलाधिकारी को ये भी बताया कि कल झींझी पहाड़ी पंचायत के कुम्हार टोला के लोग स्थानीय थाना रामकनाली ओ पी मे लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई है.अंचलाधिकारी ने तुरंत जांच का आदेश दिया और रामकनाली ओ पी प्रभारी शंकर उरांव को तुरंत पानी बंद करवाने का आदेश दिया |