
बाघमारा/लोयाबाद : धनबाद रेल मंडल की एक टीम ने बुधवार को कुसुंडा से सोनारडीह रेल लाइन का जायजा लिया, टीम में धनबाद रेल मंडल के सहायक अभियंता शत्रुधन प्रसाद, जे नंदी, विवेकानद बासु शामिल थे, इस दौरान रेल दो या जेल दो आंदोलनकारियो के नेतृत्व कर्ता पार्षद विनोद गोस्वमी ने सहायक अभियंता से डीसी रेल लाइन को लेकर कतरास स्टेशन में बात चीत किया, बातचीत के दौरान अधिकारियों ने पहले तो कुछ भो कहने से इनकार किया फिर उन्होंने कहा कि हमलोग कुसुंडा से सोनारडीह डीसी रेल लाइन का जायजा लेने पहुचे है, कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश है कि एक सप्ताह के अंदर डीसी रेल लाइन का रिपोर्ट सौपा जाये, इसी के तहत हमलोग यहाँ निरीक्षण को पहुंचे है, उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह देखा जा रहा है कि किन किंन स्थानो पर क्या कार्य करना है, इसी का निरीक्षण किया जा रहा हैं, गुरुवार को पुनः धनबाद डीआरएम ए के मिश्रा डीसी रेल लाइन का जायजा लेंगे, टीम में शामिल अधिकारी सोनारडीह तक रेल लाइन का जायजा लिया, इस मोके पर सहायक अभियंता ने अस्पस्ट शब्दो में कहा कि डीजीएमएस का हरी झंडी मिला तो एक माह में अंदर डीसी लाइन पर ट्रेन चलने के लायक ट्रैक को तैयार कर दिया जायेगा, इस मोके पर पत्रकारों से बात करते हुए पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि डीसी रेल लाइन पर यात्री ट्रेन चली तो यह आंदोलनकारियों की देन है, उन्होंने कहा की आज डीसी लाइन में पूरे 26 जोड़ी यात्री ट्रेनो का चलने का आसार दिख रहा है वह आंदोलनकारियों ,आम जनता ,व प्रेस मीडिया की देन है, उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी अगर महाधरना आंदोलन “रेल दो या जेल दो “का ोआन्दोलन नहीं चलाया होता तो वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार डीसी लाइन का पटरी को कब उखाड़ कर कोयला निकालने का काम शुरू कर दिया होता, उन्होंने कहा की आन्दोलनकारियो ने महाधरना आंदोलन “रेल दो या जेल दो ” का नेतृत्व करने का मौका मुझे दिया, यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है, उन्होंने कहा की इक्छा शक्ति हो तो कोई काम कठिन नही होता है, पार्षद गोस्वामी ने कहा कि डीसी लाइन चलने का असर दिखते ही बधाई देने वालो का तांता लग गया है, पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि डीजीएमएस डीसी लाइन पर यात्री ट्रेनों चलाने का एनओसी सकारात्मक रिपोर्ट देने का काम करे, पार्षद गोस्वामी ने रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने डीसी लाइन पर यात्री ट्रैन चलाने का आसार बताने का काम कहने का काम किया इसके लिये बधाई के पात्र है, चंद्रपुरा बन्द रेल लाइन को पुनः चालू करने की मांगों को लेकर पार्षद विनोद गोस्वामी के नेतृत्व में महाधरना आंदोलन “रेल दो या जेल दो” 566 वे दिन अनवरत जारी रहा, पार्षद श्री गोस्वमी ने कहा कि जब तक डीसी लाइन पर यात्री ट्रेनो का परिचालन शुरू नही हो जाता महाधरना आंदोलन जारी रहेगा,मौके पर राजेन्द्र प्रसाद राजा, नरेश दास, डॉ राम कुमार शर्मा, प्रभात केड़िया, ललित सिंह, अजय सिंह, किशन पण्डित, विजय गुप्ता, चुनु खान, रंजीत यादव, मोहमद अख्तर, शौकत खान, परवेज इकबाल, मदन मोहन पांडेय, विजय चावला, संतोष सिन्हा के अलावे सैकड़ो लोग मौजूद थे।