बिरसा मुंडा संग्रहालय के निर्माण को लेकर पवित्र मिटटी एकत्र की गई

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न 61 ग्राम पंचायतों से लाये गये पवित्र मिटटी को एक पात्र में एकत्रित किया गया, इस कार्यक्रम में उपस्थित सीओ दीप्ति प्रियंका कुजूर, प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया, बीस सूत्री अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता ने अपने कर-कमलों के द्वारा विभिन्न राजस्व ग्राम से आये पवित्र मिटटी को इस पात्र में जमा किया, इस मौके पर सीओ ने बताया कि इस पवित्र मिटटी को 19 जनवरी को धनबाद भेजा जायेगा,जहां से इसे वीर बिरसा मुंडा संग्रहालय का निर्माण करने के लिए 23 जनवरी को रांची भेजा जायेगा, बिरसा मुंडा संग्रहालय में इस एकत्रित पवित्र मिटटी से झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजली दी जायेगी,इस मौके पर प्रमुख ने इस कार्य को स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान की बातें कही, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष निरंजन कुमार गुप्ता ने कहा कि आपके गांव, आपके पंचायत की पवित्र मिटटी को झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय के निर्माण हेतू भेजा जायेगा, इस मौके पर बीस सूत्री के सदस्य सुरेन्द्र पासवान, विधायक प्रतिनिधि रामजी ठाकुर, बबलू मिश्रा, जेएसएस परशुराम सिंह, के राणा एंव पंचायतों से आये पोषण सखी तथा पंचायत सेवक उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news