
लोयाबाद : लोयाबाद कोलियरी ऑफिस के समीप मंगलवार को क्षेत्र में पानी की घोर समस्या समेत अन्य समस्याओं को लेकर संयुक्त मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया, संयुक्त मोर्च के मंटु महतो ने कहा कि प्रबंधक क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान जल्द नहीं करती है तो संयुक्त मोर्चा द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा, मौके पर मंटु महतो, मनोज चौहान, मानस चटर्जी, राजेंद्र पासवान, विजेंद्र पासवान, जलाल अंसारी, शंकर केशरी, रमेश रवानी, दीपक रवानी, पांडा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे|