
रांची : विधानसभा में बजट पेश होने से पहले हो-हंगामा शुरू हो गया, हुआ ये की बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ढुलू महतो विधानसभा सदन में विस्थापितों से सम्बंधित मुद्दा उठा रहें तभी विधायक ढुलू महतो विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव से बहस करते हुए उलझ पड़ें, ढुलू महतो को बार-बार शांति बनाएं रखने का निर्देश विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव द्वारा दिया जा रहा था, बाउजूद बहस बढ़ता गया जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव द्वारा ने ढुलू महतो को सदन से एक दिन के लिए निष्कासित कर दिया, वही ढुलू महतो से पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर पूछें जाने पर कहा की सदन में विस्थापितों का मुद्दा उठा रहे थे, विस्थापितों पर हुए मुकदमो को वापस लेंगें या नहीं लेंगे, मैं ये पूछ रहा था, लेकिन सदन में मेरी बात सुनी नहीं जा रही थी, मुझे बार-बार बैठने को कहा जा रहा था, आगे भी मैं जनता की समस्या और सवालों को सदन में उठता रहूंगा चाहे मुझे एक दिन या कितनी भी दिन निष्कासित करतें रहे|