
बाघमारा : सिजुआ के भेलाटाँड निवासी गौरी गुप्ता की सुपुत्री भारती कुमारी एवं रामपुर निवासी तपन चौधरी के सुपुत्र कौशिक चौधरी जेइइ मेंस की परीक्षा में उत्तीर्ण होने से उसके परिवारजनों में हर्ष है, इस सफलता पर ऋषिकेश स्मारक सेवा समिति सिजुआ के सचिव श्री बसंत महतो जी एवं प्यारे लाल महतो स्मारक सेवा समिति के सचिव सुमित महतो ने दोनों सफल छात्रों के घर पहुंचकर उसे बधाई दी, इस मौके पर शैलेन्द्र ठाकुर, पुनु दास, सोनू सिंह जी, धनबाद जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष हलीम अंसारी, कृष्णा कुमार मंडल, कृष्णा गुप्ता, तुलसी गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।