
बाघमारा :बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के नदखरकी, बेनीडीह एंव जमुनिया कोलडंप के असंगठित मजदूरों के द्वारा ई-ऑक्शन का ऑफर दिये जाने की मांग को लेकर सोमवार से किया जाने वाला चक्का जाम आंदोलन ब्लॉक दो जीएम कार्यालय में प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के पश्चात् स्थगित कर दिया गया, मजदूरों के साथ वार्ता में ब्लॉक दो के जीएम वी के सिन्हा ने कहा कि इस संबंध में कोयला भवन मुख्यालय से वार्ता हुई है, जिसमें यह आषवासन दिया गया है कि अगले बिडिंग में नदखरकी, बेनीडीह एंव जमुनिया कोलडंप में ई-ऑक्शन के तहत कोयला उठाव का ऑफर दिया जायेगा, इस बैठक में मुख्य रूप से कैलाश राम, राजू चौहान, किशुन महथा, उपेन्द्र रविदास, लछवा देवी एंव रिझू दास उपस्थित थे।