लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी श्मशान घाट बनेगा मुक्तिधाम 

0
fastlive news

बाघमारा : लिलोरी मंदिर स्थित कतरी नदी श्मशान घाट अब श्मशान मुक्तिधाम के नाम से जाना जाएगा, इसके लिए धनबाद नगर निगम ने 2 करोड़ 73 लाख की राशि आवंटित कर मुक्ति धाम के नाम से विकसित कार्य करने का निर्णय लिया है, जिसका भूमि पूजन रविवार को वार्ड नंबर 1 के पार्षद विनोद गोस्वामी ने विधिवत नारियल फोड़कर किया, इस मुक्तिधाम में जो भी लोग शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए पहुंचेंगे, उन्हें प्रायः सारी सुविधाएं धाम में उपलब्ध होगी, भूमि पूजन के दौरान पार्षद विनोद गोस्वामी ने कहा कि अगले छह माह में श्मशान मुक्ति धाम का चाहरदीवारी किया जायेगा, पूरे क्षेत्र में लाइटिंग सुविधा, पार्किंग सुविधा, शव जलाने वाले पहुंचने वाले लोगों के लिए शुद्ध आर ओ का पीने के लिए पानी की व्यवस्था, सहित कई सुविधाएं उपलब्ध होगी, इस मौके पर झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, शशिकांत, अशोक चौरसिया, किशन पंडित, प्रभात केडिया, रामजी महतो, विकी कुमार, संटू सिन्हा, कनीय अभियंता अभिमन्यु कुमार, शिवेश विश्वकर्मा, वशिष्ठ मिश्रा,  अनिल उपाध्याय, बृजेश सिंह, सूरजदेव मिश्रा, प्रीतम चौरसिया, कौशल कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, अंकित मिश्रा, पंकज सिंह, बंटी सिंह, राजेश सिंह, किशन पंडित, उत्तम बाउरी, प्रभात केड़िया, अजय सिंह आदि थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news