
बाघमारा : शिवरात्रि का महापावन त्योहार बाघमारा, डुमरा, माटीगढ़ा, भीमकनाली, हरिना, बरोरा इत्यादि क्षेत्रों में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया, इस मौके पर सुबह से ही क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लोगो की भीड़ लगी रही, लोगो ने उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा की, इस मौके पर श्रद्धालु महिलाएं व पुरूषो के द्वारा बड़े ही परंपरागत ढंग से पूजन सामग्री आदि लेकर पूजा-अर्चना किया गया, इस मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भक्ति गीत बजते रहे, इस मौके पर कई मंदिरों से भगवान की आकर्शक झांकी निकाली गई, रात्रि में भगवान भोले की बाराती धूमधाम के साथ निकलती है, तथा वैदिक मंत्रों के द्वारा उनका विवाह का कार्य संपन्न कराया जाता है।