
नई दिल्ली : चुनाव से पहले CNX के ताजा सर्वे के अनुसार साल 2019 में NDA को 295 सीटों के साथ बहुमत मिल सकता है, जो कि 2014 में मिले प्रचंड बहुमत से कुछ कम होगा, इस सर्वे के मुताबिक लोकसभा की 543 सीटों में से NDA को सर्वाधिक 295 सीटें मिलने के आसार हैं, जो बहुमत के लिए जरुरी जादुई नंबर से महज 23 सीट ज्यादा है, वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाली UPA को 127 सीटें जीतने की संभावना है|