लोयाबाद क्षेत्र की जनता पानी के लिए कर रही हाहाकार

0
fastlive news

लोयाबाद : गडेडिया स्थित वाटर फिल्टर प्लांट से उचित रूप से पम्प का बेल नही खोलने एवं पम्प में लीकेज होने के कारण क्षेत्र में पिछले दो-तीन महीनों से समुचित रूप जलापूर्ति नहीं हो रही है, क्षेत्र के लोग पानी के संकट से जूझ रहे हैं, बताया जाता है कि पिछले दो-तीन महीने से उक्त वाटर प्लान्ट के प्रबंधक के निर्देश पर पम्प कर्मियों द्वारा पानी सप्लाई करने वाले पम्प का बेल उचित रूप नहीं खोला जा रहा है, जिससे वाटर सप्लाई पम्प में पानी का प्रेसर एवं काम मात्रा में पानी का भाव हो रहा है, साथ ही पम्प भी कई जहग लिकेज हैं, समुचित रूप से जलापूर्ती नहीं होने से क्षेत्र के करीब 25 हजार आबादी पानी के लिए हाहाकार कर रही हैं, वही बीसीसीएल प्रबंधक यह कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है कि उक्त वाटर फिल्टर प्लांट झारखंड सरकार की देखरेख में चलता है जबकी उक्त प्लांट से बीसीसीएल के श्रमिक आवासों में जलापूर्ति भी हो रही है, क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा पीठ वाटर सप्लाई की कोई भी व्यवस्था आज तक नहीं किया गया है, वही गडरिया फिल्टर प्लांट समिति के अध्यक्ष ध्रुव महतो एवं उनके सहयोगी लखन प्रमाणिक से पूछे जाने पर जवाब नहीं मिल रही है, लोगों के मुताबिक वाटर सप्लाई की बेल पूरी तरह से नही खोलने और वाटर सप्लाई पम्प की लिकेज की मरम्मत नहीं करने के कारण जलापूर्ति ठप हो रही है, जिससे क्षेत्र की जनता को पानी की घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं|

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news