
धनबाद/लोयाबाद : आस्था का महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को शाम 5:30 बजे छठ व्रतियों ने अस्चलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य अर्पिता किया, छठ महापर्व के उपलक्ष्य में धनबाद के विभिन्न नदी, तालाबों समेत लोयाबाद के एकडा नदी, रानी तालाब, आदि छठ घाटों पर हजारों छठ व्रतियों ने डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की आराधना की ओर अर्ध्य अर्पिता किया, इस अवसर पर क्षेत्र के सभी छठ घाट जाने वाले रास्ते एवं गलियों को फूलों एवं रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया था, साथ ही छठ मैया के गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया, महापर्व को लेकर भक्तजनों का आस्था और उत्साह देखते ही बन रहे थे|