
बाघमारा : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल अंतर्गत खानुडीह स्टेशन (बाघमारा) में गुरुवार को खानुडीह रेलवे कर्मचारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का उद्धघाटन मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता विवेक कुमार पांडेय एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया, शिविर में रेल कर्मचारियों एवं आम लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, कुल 81 लोगों ने रक्तदान किया, पीएमसीएच धनबाद के कर्मचारियों ने रक्त संग्रह का कार्य किया, वही क्षेत्र के अग्रिण सामाजिक संस्था सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन डुमरा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया, साथ ही दधीचि रक्तदाता समूह के सदस्यों ने भी शिविर में सहयोग किया, शिविर में मुख्यरूप से रेल पदाधिकारियों में पीके रजक, चंदन सिंह, एके सिंह, केदार नाथ, प्रदीप कुमार, खानुडीह रेलवे स्टेशन मास्टर रंजीत कुमार चौधरी, अक्षय मिश्रा, मुकेश झा, जगनाथ मुखर्जी, एजाज अंसारी, कृष्णा कुमार, दिलीप कुमार, मैदान साव, वीरेंद्र कुमार सिंह, कौसिक बनर्जी, रामाप्रसाद बनर्जी, शिवमंगल, बाघमारा सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक मनीष कुमार, बाघमारा थाना प्रभारी श्रीकांत ओझा, सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, सिंटू साव, विक्की साव, अरबिंद कुमार, रितेश रजवार, सुबोध कुमार, कंचन भगत, गौतम दास, भोला दास, मुकेश दास, अशोक दास एवं दधीचि के डॉक्टर सौरभ कुमार, रविंद्र सेठी, दीपक प्रसाद, गौतम कुमार आदि मौजूद थे।

