रैयत व ग्रामीणों की हक और सुख के लिए इससे भी बडा़ आंदोलन करना पड़े तो करेंगेंः सुभाष

0
fastlive news

बाघमारा : बाघमारा विधायक अपने कई चहेतों को साथ लेकर सरकारी रास्ता बंद कर दरिदा मौजा के कई रयैतों के जमीन को जबरन कब्जा किए जाने के खिलाफ रैयत सहित स्थानीय दर्जनों ग्रामीण आजसू के केंद्रीय सदस्य व जिप सदस्य सुभाष राय के नेतृत्व में बरोरा थाना के समक्ष विधायक व प्रशासन के लिखाफ नारेबाजी कर रैयतों की जमीन वापस करने की मांग को लेकर धरना दिया। आदिवासी जमीन तथा सरकारी रास्ता को जबरन कब्जा करने व मनरेगा योजना के तहत बनी ग्रामीण सड़क को बन्द कर मेन गेट लगाने  का ग्रामीण जमकर विरोध कर रहे है। इधर आदिवासी सोनाराम मांझी सहित अन्य रैयतों की जमीन को हथियाने को लेकर ग्रामीण व आदिवासी लोग गुस्से में है । बताते चले कि दरीदा मौजा नंबर 120 ,खाता नंबर 73, प्लॉट नम्बर 1885 सरकारी रास्ता है तथा खाता नम्बर 53,प्लॉट नंबर 1880,1802,1803एवम 1883 कुल रकवा 6 एकड़ जो कि मुराईडीह निवासी सोना राम मांझी तथा अन्य की जमीन होने का दावा कर रहे है।  ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान समय मे बाघमारा विधायक अपने कुछ समर्थक चंडी सिंह  , गोपाल महतो अन्य आधा दर्जन से अधिक चहेते लोगों के साथ आदिवासी जमीन , सरकारी जमीन को हड़पने का पूरी साजिश रजे हुए है। वही धरना को संबोधित करते हुए आजसू नेता सुभाष राय ने कहा कि बाघमारा विधायक सरकारी रास्ता तथा आदिवासी जमीन को जबरन कब्जा करने का काम कर रहे है । प्रखंड अंचल कार्यालय से लेकर जिला स्तर तक शिकायत किया गया । उक्त जमीन की मापी अंचल कार्यालय के आदेश पर किया जा रहा है। इधर राय व ग्रामीणों ने आरोप लगतो हुए कहा कि बुधवार की देर रात्रि चोरी चुपके विधायक के इशारे पर जेसीबी मशीन लगाकर सरकारी रास्ता को बंद करने का काम किया जा रहा था । ग्रामीणो के द्वारा सूचना मिलने पर बरोरा पुलिस कार्य स्थल पर पहुंच  काम को रुकवाई। जिप सदस्य ने स्थानीयन पुलिस को विधायक का कठपुथली बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन विधायक ढुल्लू महतो के इशारे पर काम कर रहीं है यदि प्रशासन में विधायक के खिलाफ कुछ करने की ताकत होती तो आज सबसे पहले उक्त जमीन पर कानूनी धारा लगवा कर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्य करती। राय ने साफ शब्दों में कहा कि यदि आदिवासी जमीन तथा सरकारी रास्ता जबरदस्ती बन्द  किया जाता है तो इसके सारा जिम्मेवार बरोरा पुलिस तथा अंचल कार्यालय के अधिकारी होंग। राय ने कहा कि रैयतों के हक और स्थानीय ग्रामीणों की सुख सुविधा के लिए अगर इससे भी बड़ा आंदोलन करना पड़ें तो वे पिछे नहीं हटेंगें। इधर धरना, प्रदर्शन और मामले में तुुल पकड़ता देख बरोरा पुलिस कानूनी दांव पेच से बचने के लिए दोनो पक्षो पर 107 करने की तैयारी कर रही है। धरना प्रदर्शन के दौरान आजसू के प्रखंड अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार सिंह, सोनाराम मांझी,किशोर किस्कु ,बलराम महतो ,पांचू साव ,अमित महतो, राजेन्द्र महता ,सफीक अंसारी, मधु अंसारी ,अनुज पांड,े सरस्वती देवी ,तेतरी देवी ,देवंती देवी, तुषिया देवी, बविता ,पुनिया देवी, गीता देवी, दीपक तिवारी, परमेश्वर कुमार मुण्डा  सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे ।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news