
लोयाबाद : लोयाबाद भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कतरास के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह पर हुए जान लेवा हमला को एक साजिश बताया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिनेश रवानी व मनोज चौहान ने कहा कि विनय सिंह गिरीडीह के पूर्व सांसद के इशारे पर बाघमारा विधायक के खिलाफ साजिश रज कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोयाबाद भापजा परविर सांसद व सिंह के इस कार्य के लिए घोर निंदा करती है। नेताद्वय ने कहा कि यदि उनके इस घटना में सच्चाई होती तो वे सन्हा भी दर्ज करने में पिछे नहीं रहते। वार्ता में कहा कि विपक्षी पूरी तरह गोलबंद होकर विधायक के खिलाफ साजिश रज रही है। समय आने विधायक के खिलाफ रजी गई सभी साजिश का पर्दाफाश जरूर होगा। मौके पर दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ताओं मौजूद थे