आजसू के मिलन समारोह में दर्जनों युवा जिला अध्यक्ष मंटू के आस्था में शामिल

0
fastlive news

धनबाद : आजसू नगर कमेटी धनबाद की ओर से आजसू पार्टी का मिलन समारोह वार्ड संख्या 9 के बासुदेवपुर न्यू कॉलोनी करकेंद में किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सिंदरी विधानसभा प्रभारी सह जिला अध्यक्ष मंटु महतो ने कहा कि अब समय आ गया है पार्टी के हर कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में आजसू की पकड़ मजबूत करने का। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उन्होंने क्षेत्र के हर घर में जाकर उसे विकास की जानकारी देने की बात कही। अध्यक्षता संतोष पासवान एवं संचालन भोलू यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में जीतु पासवान का सराहनीय योगदान रहा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व जिला अध्यक्ष मंटू महतो पर आस्था रखते हुए दर्जनों युवा आजसू में शामिल हुए। मौके पर संजय बावरी, सुनीता देवी, नवल कुमार साह, मुकेश गोस्वामी, रंजीत सिंह, सुनील ठाकुर, राजकुमार, लल्लू सिंह, कन्हैया पासवान, रुदल कुमार, कमलेश कुमार, पवन कुमार, मुंद्रिका महतो, गणेश कुमार, बालमुकुंद पप्पू महतो सुभाष महतो सुजीत कुमार बबलू पासवान संजय वर्मा आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित था।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news