
नई दिल्ली : झारखंड प्रदेश के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने गुरूवार को दिल्ली में सदस्यता लेने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में कांग्रेस के हाथ को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अजय कुमार झारखंड में राजनिति के महासमर में कई उतार चढ़ाव देखने के बाद आप पार्टी पर अपना विश्वास रखते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी को ईमानदार राजनिति वाले पार्टी में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने सदस्यता ग्रहण के दौरान यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो आज के राजनिति का जवाब अन्य पार्टी को दे सकता है।