
बाघमारा : स्व लालचन्द महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर लायंस क्लब बाघमारा सेंटेनियल के द्वारा लायंस इंद्रधनुष कपड़ा बैंक का उद्घाटन फुलारीटांड पंचायत सचिवालय में क्लब संरक्षक शत्रुघ्न महतो ने नारियल फोर कर किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित एवम स्व०लालचन्द महतो के तस्वीर पर लायन इंद्रदेव सिंह, लायन मिथिलेश महतो,लायन नागेंद्र साव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित लगभग 500 दीनहीन गरीब जनों को पेट भर भोजन कराया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो गरीब बच्चों के बीच शिक्षा में सर्वांगीण विकास के लिए कॉपी एवम कलम वितरित किया गया। वहीं लगभग 500 जरूरतमंद महिला,पुरूष एवं बच्चों के बीच कपडा का वितरण किया गया। लायन शत्रुघन महतो ने कहा कि अपना क्लब लायंस क्लब बाघमारा सेंटेंनियल लगातार सामाजिक क्षेत्र में अच्छा अच्छा कार्य कर रहा है, हमारी ओर से हर संभव क्लब को सहायता किया जाएगा। मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रुप क्लब संरक्षक लायन शत्रुघ्न महतो, अध्यक्ष नागेन्द्र साव, लायन इन्द्रदेव सिंह, पंचायत मुखिया दिलीप कुमार विश्वकर्मा, बीस सुत्री उपाध्यक्षा गीता देवी,सुनील कुमार सिंह, मिथिलेश महतो, मदन मोहन महतो, सागर कुमार गुप्ता,सौरभ कुमार, उदय साहू, सुबोध कुमार, दीपक प्रसाद,अनिरुद्ध सिंह, सुजीत सुमन ,प्रवीर कुमार, डा०कुमार सौरभ , राजीव रंजन सिंह,सुशील गुप्ता उपस्थित थे।