अवैध शराब से लदे 407 वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

0
fastlive news

धनबाद : नेशनल हाईवे के गोविंदपुर से गुरूवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी सरिता मुर्मू और गोविंदपुर थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से 407 वाहन में ले जा रहे 100 पेटी अवैध विदेशी शाराब को जब्त किया। जब्त शराब चंडीगढ से बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस से जांच के दौरान वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार किया जो बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस इस अवैध धंधा में मुख्य सरगना झरिया निवासी शिवजी यादव और दीपक यादव सहित आठ अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। वैसे भी एनएच 2 का गोविंदपुर क्षेत्र अवैध शराब का कारोबार से पहले ही काफी चर्चा में रहा है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news