
कतरास, धनबाद : कतरास पचगढ़ी बाजार के रोड के बगल में बने नाले में आज एक गाय जा गिरा । गाय के गिरने से आसपास के लोगों को उसे निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर बाजार नगर निगम के क्षेत्र में आता है जहां से करोड़ों रूपये का आय निगम को होता है लेकिन सड़क किनारे नाली सहित कई ऐसे समस्या है जिससे आम आदमी, बुढे से लेकर पशुओं तक को रोजाना कोई न कोई परेशानी से गुजरना पड़ता है। गाय को निकालने में स्थानीय दुकानदार मुकेश केसरी सहित कई लोगों का अहम भूमिका रही। अगर इन लोगों द्वारा गाय को नहीं निकाला जाता तो गाय के शरीर में काफी क्षति होती।