
लोयाबाद : विधायक ढुल्लू महतो ने बाघमारा को विकास नहीं विनाश किया है उक्त बातें रणविजय सिह सिजुआ तालतल्ला सात नंबर में शुक्रवार को आयोजित एक सभा में कही। सभा की अध्यक्षता मुस्तकीम अंसारी व संचालन हलीम अंसारी ने किया। वही कार्यक्रम से पूर्व रणविजय सिह को भारी फूलों का माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर शहजादा आलम कमरे आलम सोहराब अंसारी कलीम अंसारी मुन्ना अरमान मलिक गुड्डू अंसारी डेविड अंसारी नेहाल अंसारी सजहा अंसारी सत्तर लालू कालिन्दी मोंटी राजेश मुकेश खैर आफताब आदि मौजूद थे।