
बाघमारा : बीसीसीएल के डुमरा स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को संयुक्त मोर्चा की वार्ता बरोरा क्षेत्र के महाप्रबन्धक चितरंजन कुमार से हुई।जिसमे संडे होलीडे से संबंधित बातों को संयुक्त मोर्चा ने महाप्रबंधक के समक्ष रखा। वार्ता के दौरान सहमति नहीं बनने के कारण सभी नेतागण नाराजगी जताते हुए वार्ता का वहिष्कार करने लगे, महाप्रबन्धक एवं अन्य अधिकारी द्वारा बार बार समझने पर भी मजदूर नेताओ ने उनकी एक भी नहीं सुनी और गेस्ट हाउस से बहार निकल गये। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से महाप्रबंधक चितरंजन कुमार, क्षेत्रिय कार्मिक प्रबंधक एस पण्डे, कार्मिक प्रबंधक हेमंत हैना, उप कार्मिक प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा एवं संयुक्त मोर्चा के संतोष गोराई, जेके झा, लगनदेव यादव, संजय चौहान, मोहनलाल, दयाल महतो, महेन्द्र सिंह, भोला चौहान, देवानंद राजभर, जगदिश रवानी, टेकलाल महतो, हेम्ब्रम एवं अन्य उपस्थित थे।