
बाघमारा : लगातार हो रही वर्षा ने बाघमारा क्षेत्र के विद्युत विभाग के लापरवाही की एक तस्वीर सामने आई है। जो जमुआटांड़ के समीप हरिणा-कतरास हीरक रोड पर पिछले कई दिनों पूर्व गाड़े गए 11 हजार वोल्ट का एक बिजली पोल इतना झुक गया है कि वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। उक्त मार्ग में सैकड़ों दोपहिया से लेकर बड़े बडे वाहन तक रोजाना गुजर रहे हैं। यदि उक्त पोल की मरम्मति जल्द से जल्द नहीं कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा उक्त जगह पर हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।