नौडीहा के तालाब में तैरता मिला मां और बेटे का शव

0
fastlive news

मनातु : मनातू थाना क्षेत्र के एक नौडीहा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे शाहजहां की पत्नी और चार वर्षीय पुत्र का शव गांव के ही एक तालाब में तैरता हुआ पाया गया। शौच के लिए गए गांव के ही लोगों ने तालाब में शाहजहां के पुत्र को तालाब के किनारे तैरता हुआ देखा गया। वहीं गांव वालों ने जब तालाब के बीचों बीच देखा तो शाहजंहा की पत्नी का भी शव बीच तालाब तें तैरता हुआ पाया। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहार निकाला। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस के मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए कागजी तैयारी की। शाहजहां ने बताया कि पत्नी और पुत्र शौच के लिए अहले सुबह ही घर से निकले थे। पत्नी और बेटे की मौत से शाहजहां के घर में दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है। मृतक नौडीहा गांव के कुसमाटांड टोला का निवासी हैं।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news