धनबाद के मेमको मोड़ और हीरक रोड स्थित मिठाई दुकान में एसडीओ ने की छापामारी

0
fastlive news

धनबाद : दुर्गा पुजा और अन्य आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य आयुक्त के निर्देश पर सीडीओ राज महेश्वरम के नेतृत्व में शनिवार को मेमको मोड़ राधिका स्वीट्स तथा हीरक रोड स्थित श्याम स्वीट्स की दुकानों में छापामारी कर लड्डू, खोवा, बरफी को सेंपल के लिए जब्त किय गया। जब्त सेंपल को जांच के लिए रांची के नामकुम स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा जहां जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर फुड सेफ्टी एक्ट के तहत दुकान मालिक के उपर कार्रवाई की जाएगी। जांच में मौजूद एसडीओ ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। महेश्वरम ने कहा कि दुर्गा पुजा में खास कर दुकान मालिक मिलावटी सामानों की बिक्री काफी धड़ल्ले से करते है इसलिए खाद्य आयुक्त के निर्देश पर यह कारर्रवाई की गई है। मौके पर एसडीओ के अलावा फुड सेफ्टी ऑफिसर आदिति सिंह और अन्य कर्मी मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news