
लोयाबाद : महानवमी की रात मां भगवती जागरण का आयोजन लोयाबाद दुर्गा पूजा आयोजन कमिटी की ओर से किया गया ा माँ भगवती जगरण का उद्घाटन दुर्गा पूजा कमेटी के सचिव विजेंद्र पासवान ने फीता काटकर किया ा कमेटी के सदस्यों ने विजेंद्र पासवान व सोहन महतो को पगड़ी बांध कर समानित किया ा वही कमेटी के सचिव विजेंद्र पासवान ने कमेटी के सदस्यों को भी माला पहनाकर स्वागत किया ा वही दुर्गा मंदिर से ज्योति लेकर यजमान के रूप में शंकर केशरी एवं उनकी धर्मपत्नी रीता देवी ने जागरण स्थल पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना किया ा गणेश वंदना के साथ जागरण आरम्भ करने के बाद असो के नवमी में घर आइब की ना आइब , जौनपुर शितला धाम चौकियां चाहे विंध्याचल वाली के शेरांवाली के बोला ना जयकार पाहड़ावाली के जैसे एक से बड़कर एक भक्ति गीत गा कर लोगों को मन मोह लिया ा विश्वजीत नाइट ग्रुप के विश्वजीत श्रीवास्तव व सोनी श्रीवास्तव आदि प्रसिद्ध कलाकारो ने अपनी मधुर आवाज से भजन व भक्ति गाने से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ा भगवती जागरण को सफल बनाने में दुर्गा पूजा कमेटी के सभी सदस्यों सक्रिय थे ा