अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0
fastlive news

धनबाद : अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के द्वारा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी धनबाद के सहयोग से जयप्रकाश नारायण जयंती के उपलक्ष में मंच भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस कार्यक्रम में 25 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन गोपाल दास, रेडक्रॉस सचिव कौशलेंद्र कुमार, रेड क्रॉस के ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं न्यू वर्तमान प्रांतीय उपाध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच के जितेंद्र अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, शक्ति शाखा अध्यक्ष राधा नारनौली सचिव ज्योति पटवारी कोषाध्यक्ष अंजू बुधिया, संस्थापक अध्यक्ष किरण रिटोलिया, मंच संचालन रेखा राही ने किया, कार्यक्रम संयोजिका पूनम नारनौली, शालू अग्रवाल, पायल खेतान, सीमा सांवरिया, रिंकू लिखमानिया, अलका अग्रवाल, शालू अग्रवाल, रिंकू मोदी, मधु अग्रवाल आदि सभी मेंबर उपस्थित थी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news