सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा को ले धनबाद के प्रशासनिक तैयारी पूरी

0
fastlive news

धनबाद : सीएम रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के तहत पांच साल की उपलब्धियों को बताने के लिए डबल इंजन सरकार बनाने को लेकर 16 अक्टूबर बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचेंगे। सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अपनी और से पूरी तयारी कर ली हैं। सीएम के कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण पिछले दो दिनों से जिले के सिविल से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक कर लिए हैं। वहीं एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान कई जगहों पर कुछ घंटों के लिए वनवे ट्रैफिक लगाया जाएगा। उन्होनें बताया कि खासकर झरिया, कतरास और धनबाद के शहरी इलाकों में कुछ जगहों पर वनवे ट्रैफिक लगाया जाएगा। सीएम 16 अक्टूबर को धनबाद के निरसा ,बलियापुर, झरिया में में कार्यक्रम होने बाद धनबाद में ही रात रुकेंगें। फिर 17 अक्टूबर को धनबाद जिला के बाघमारा सहित टुंडी विधानसभा के क्षेत्र में जानकारी प्राप्त कर रांची प्रस्थान करेंगें।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news