सरकार के खिलाफ बाघमारा के शिक्षकों ने काला विल्ला लगाकर कार्य कर आंदोलन को मजबूत की

0
fastlive news

बाघमारा: उत्क्रमित वेतनमान लागू करने के मामले में झारखंड सरकार की दोहरी नीति के विरोध में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश के के बैनर तले बुधवार को प्रदेश के 24वों जिले में शिक्षक शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर शिक्षण कार्य किये। धनबाद जिला अन्तर्गत बाघमारा में भी सरकार की दोहरी मानसिकता के विरोध में शत प्रतिशत शिक्षक शिक्षिकाओं ने काला बिल्ला लगाकर आंदोलन में सक्रीय भागीदारी निभाई। द्वितीय चरण में मिश्रित भवन से मसाल जुलूस के माध्यम से विरोध प्रकट करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर पहुंचकर सरकार के द्वारा सचिवालय कर्मियों के लिए उत्क्रमित वेतनमान हेतु जारी संकल्प की प्रति को जलाया जायेगा विरोध प्रकट करने वालों में मदन मोहन महतो,विनय रंजन तिवारी, तापस कुमार खवास, प्रवीण कुमार लाला,राकेश कुमार, विजेन्द्र मिश्रा, अर्जुन रजक,धनंजय कुमार, सरोज कुमार, संजीव रायजादा, रेखा कुमारी, रुपेश वर्मन, छन्दा बनर्जी, पी०वीणा कुमारी, मो०इरफान, संजय कुमार सुमन मानिक चन्द्र दासए गौतम कुमार दासएमोहन साहएगंगा पासवानए रामानंद पासवानए राजकुमार ठाकुरए अकलु मोहलीए शिवकुमार पंडितए राजेन्द्र कुम्हार, बिरेन्द्र मिस्त्री, अजय कुमार सिंह, मो०अख्तर, बेबी रीता, मो०अस्लम मुख्य रूप से उपस्थि थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news