
कतरास : टाटा सिजुआ 12 नंबर के रिक्रेशन क्लब के खिलाड़ियों के बीच बाॅलीवाॅल और नेट का वितरण बाघमारा प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सह आजसू नेता सौरभ कुमार महतो उर्फ गोलू के द्वारा किया गया। वितरण के दौरान महतो ने कहा कि वह खिलाड़ियों को बेहतर खेलने में किसी तरह की आवश्यकताओं की कमी न हो इसके लिए वे हमेशा उनकी मदद करने को तैयार है। वहीं उन्होंने कहा कि जब भी खिलाड़ियों को किसी तरह की कमी हो वे उनसे सीधे संपर्क कर सकते है। मौके पर बी॰बी॰एम॰के॰यू॰ के संगठन सचिव दीपक महतो,क्लब के कप्तान संजय पासवान,मंजित महतो,सूरज कुमार,कुणाल यादव,बिनोद,शुभम,अनिल,संजय,मनीष सहित दर्जनो खिलाड़ी और साथी उपस्थित थे।