
नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले हुए है। राष्ट्रपति ने रविवार को फिलीपिंस की राजधानी मनीला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपति कोविंद ने वहां के संेटर फाॅर पीस एजुकेशन में अपने संबोधन में कहा कि आज साहसी जोस रिलास की भूमि पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण हुआ जिससे उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है। उन्होने कहा कि गांधी के प्रतिमा से यहां आने वाली पीढी करूणा, सच्चाई और सिद्धांतों की उनसे प्रेरणा लेने का काम करेंगे।