
कतरास: धनबाद नगर निगम के कतरास अंचल स्थित हरिजन टोला में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जहां अनियमितता की खुली छूट निगम के अधिकारी द्वारा संवेदक को दी गई है। जिससे संवेदक और कनीय अधिकारी निडरता के साथ जिला के वरीय अधिकारी के आंखों में धूल झोंककर निगम के कार्यों में अनियमितता बरतते हुए लाखों रूपया का बंदरबांट करने का एक योजना बनायी है। वैसे नाली निर्माण के कार्य में जितनी मात्रा में बालू एवं सीमेंट का मात्रा होना चाहिए उतना न डालकर बालू की मात्रा अधिक देकर किसी तरह ईटों को लगा दिया जा रहा है। अगर वरीय अधिकारी इस संबंध में ध्यान नहीं दिए तो यह लाखों का नाली निर्माण का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलने के बजाय ठिकेदार और कनीय अधिकारी को मिल जाएगा।