
कतरास: सिजुआ व भदरीचक को धनबाद नगर निगम से मुक्त कर पंचायत मे शामिल करने की मांग को लेकर पंचायत बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मन्नु महतो अपने समिति के लोगों के साथ मिलकर गिरीडीह सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी के रांची स्थित उनके आवास मे भेट कर समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पूर्ण रूप से ग्रामीण का बनता है लेकिन निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि अपने राजनितिक सोंची समझी चाल से इस पूरे क्षेत्र को नगर निगम में शमिल करवा कर वहां के लोगों को काफी आर्थिक बोझ के साथ साथ हर तरह की तकलीफों को झेलना पड़ रहा है। ज्ञापन को लेते हुए सांसद ने विभागीय स्तर से जांच पड़ताल कर पंचायत बचाओं समिति के मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल मुख्य रूप से उज्वल महतो सहित अन्य कई शामिल थे।