
बाघमारा: श्री श्री वैष्णवी काली पूजा समिति बाघमारा हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी काली पूजा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ करने जा रही है। इसके लिए मेला कमेटी एवं मंदिर कमेटी के लोगों द्वारा सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। इधर मेला को भव्य बनाने के लिए 25 अक्टुबर से ही सभी तरह की साज सज्जा एवं जरूरत की पूर्ति करने का व्यवस्था कमेटी के लोगों ने अपने अपने स्तर से कर रखी है। मेला का उद्घाटन बाघमारा विधायक ढुलू महतो 26 अक्टुबर को अपने करकमलो से कर मां वैष्णवी काली से आशीर्वाद लेंगें। वही मंदिर के पुजारी स्व अर्जुन पाण्डेय के सुपुत्र मुरलीधर पाण्डेय व श्री सरयू पांडेय की देखरेख में पुजा संपन्न होगा। संरक्षक थाना प्रभारी बाघमारा,गोपाल अग्रवाल,फूलचंद महतो,दयाल महतो एवं संतोष गोराई होंगे। वहीं मेला को सुचारू रूप से संचालित करने एवं किसी तरह की अप्रीय घटना एवं उपद्रवियों द्वारा कोई भी शरारत न हो इसके लिए मेला कमेटी का गठन कर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सलाहकार, सचिव, मिडिया प्रभारी एवं सदस्यों में दर्जनों लोगों को रखा गया हैं।