
बाघमारा : झारखंड विकास मोर्चा नेता सह जिप सदस्य संतोष कुमार महतो के नेतृत्व में मंगलवार को डुमरा राजा चौक से लुतिपहाडी चौक तक करीब तीन किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई, हालांकि पदयात्रा में समर्थकों व लोगों की संख्या काफी कम देखी गई, पद यात्रा में शामिल दर्जनों समर्थक हाथों में जेवीएम का झंडा लेकर चल रहे थे, पदयात्रा लुतिपहाडी चौक पहुँचकर सम्माप्त हुई, इससे पूर्व जिप सदस्य संतोष महतो ने बाबा डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माला अर्पित कर लोगों की संबोधित करते हुए कहा की बाघमारा में परिवर्तन अतिआवश्यक हैं, क्योंकि वर्तमान में जिनके हाथों बाघमारा का विकास किया जाना था वही बाघमारा को गर्त में ले गई, साथ ही भूतकाल में जो भी जनप्रतिनिधी बाघमारा में बनें वो सिर्फ और बाघमारा को लूटने का कार्य किये हैं, बाघमारा में सिर्फ भय, डर, भ्रष्टाचार, रंगदारी और बेरोजगारी का माहौल बना हैं, महतो ने जनता से अपील किया कि बाघमारा में विकास चाहिए तो झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व वाली पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को अपना आशीर्वाद देकर आगमी चुनाव में भारी बहुमतों से विजय बनाए, बाबूलाल मरांडी ने ही झारखंड में कई योजनाओं की शुरुआत की थी जिसका लाभ अभी तक जनता को मिल रही हैं, पारा टीचर, आँगबाड़ी जैसी योजना बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में ही शुरू हुई थी, महतो ने कहा वैसे भी बाघमारा की जनता उन सभी जनप्रतिनिधियों को अच्छी तरह समझ चुकी हैं, जिन्होंने बाघमारा को लूटा हैं, इस बार जनता जेवीएम को आशीर्वाद देकर बाघमारा और झारखंड के विकास के लिए जेवीएम का साथ देगी, वहीं लोगों का कहना था कि इस पद यात्रा में समर्थकों व जनता की संख्या कम दिखी, जिसका कारण स्थानीय नेतृत्वकर्ता या जेवीएम की कार्यशैली को दर्शाता हैं।