डांस प्रतियोगिता में कलाकार पुरस्कृत

0
fastlive news

बाघमारा: श्री श्री वैष्णवी काली पूजा समिति बाघमारा द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि बाघमारा श्री शत्रुघ्न महतो ने किया। इससे पूर्व श्री महतो ने वैष्णवी काली मंदिर में माँ काली की पूजा अर्चना भी किए। डांस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया। जिसमे प्रथम तनीषा कुमारी (हरिणा) , द्वितीय बिकाश कुमार (हरिणा) , तृतीय जेएमएस ग्रुप (पोचरी) को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा मंदिर परिसर दर्शकों से खचाखच भरी हुई थी। देर रात तक प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कर सभी कलाकारों ने दर्शकों को कार्यक्रम काल तक आनंदित कर रखा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news